मैरवा: बदमाशों ने मिठाई दुकानदार के घर पर चलाई गोली, कोई हताहत नहीं पुलिस ने घटनास्थल से की दो फायर गोली बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नई बाजार के एक मिठाई दुकानदार के घर पर गुरुवार की रात बदमाशों ने गोली फायर की। गोली खिड़की भेद कर कमरे के अंदर चली गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कमरे से दो फायर गोली बरामद की। फायरिंग के बाद पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग भयभीत हो गए। चर्चा के अनुसार फायरिंग की घटना को कुछ घंटे पूर्व ग्राहक के रूप में पहुंचे दो युवकों की मिठाई दुकानदार से हुई कहासुनी से जोड़कर देखी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।बताते हैं कि नई बाजार स्थित क्षीण सागर मिठाई दुकान में गुरुवार की देर शाम करीब 8:30 बजे एक बाइक से सवार दो युवक फास्ट फूड खरीदने के लिए पहुंचे। युवकों ने दुकानदार जितेंद्र कुमार से ऐगरोल बनाने के लिए कहा। दुकानदार ने युवकों से कहा कि कारीगर जा चुके हैं।

इसलिए इस वक्त ऐगरोल नहीं मिल पाएगा। इसको लेकर दुकानदार और उस ग्राहक के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर के बाद जब दुकानदार जितेंद्र घर लौट रहे थे तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवक को आगे पीछे करते देख डर कर कुम्हार टोली के निकट एक मकान में छिप गए। कुछ ही देर बाद उसके घर से उसे फोन पर बताया गया कि घर पर किसी ने फायरिंग की है। दुकानदार जितेंद्र ने इसकी सूचना फोन कर पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस के साथ दुकानदार अपने घर पहुंचा। पुलिस ने घटना की जांच की। इस दौरान दुकानदार के मकान के दो कमरे की बंद खिड़की पर गोली मारे जाने के निशान मिले। पुलिस ने दोनों कमरे से एक- एक फायर गोली बरामद की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही ही है। शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026