परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के पश्चिमी हड़सर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को भाकपा माले का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध सभी को एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस मौके पर दरौली विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश को लोकतंत्र को राजतंत्र की तरफ ढकेल रही है। भाजपा की सत्ता में रहते हुए नौ साल हो गए। देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए दारौंदा के सभी गरीबों को संगठित होना होगा। पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष हो गया है, लेकिन आज भी गांव गरीबों को दबाया जा रहा है।
इंकलाबी नौजवान सभा के जयशंकर पंडित ने कहा कि भाजपा भगाओ अभियान के तहत सिवान जिला के रघुनाथपुर, हसनपुरा, दारौंदा, पचरुखी, बड़हरिया होते हुए एक यात्रा 20 से 22 जून तक निकाली जाएगी। इसमें दारौंदा से काफी संख्या में लाेग भाग लेंगे। वहीं 15 जून को महागठबंधन के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना का आयोजन होगा। कार्यकर्ताओं इन सभी कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक को प्रखंड सचिव उपेंद्र प्रसाद, रामायण यादव, जगलाल यादव, विनोद प्रसाद , राजन राम आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…