परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग कड़ी धूप में जाम में फंसे रहे। जाम के कारण कहीं से निकलने की जगह नहीं थी। बाजार के सिवान रोड, मीरगंज, बरौली, तरवारा, जामो रोड में जाम के कारण लोग कड़ी धूप में फंसे रहे। जाम से निजात दिलाने में प्रशासन उदासीन था। जाम के कारण वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। जाम का नजारा करीब 12 बजे से एक बजे तक रहा।

वहीं लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने तथा बाजार आने वाले लोगों को यत्र तत्र वाहन खड़ा करने से सड़क संकीर्ण हो जाती है। इस कारण हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम के कारण दूर-दराज जाने वाले तथा बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे कड़ी धूप में जाम में फंसे रहे। जाम से निजात दिलाने में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024