परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय एवं अन्य संस्थाओं में सोमवार को पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार, संचालक लालबाबू सिंह, वार्डन सोनी कुमारी, शिक्षिका तथा बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इसके अलावा हमारा पर्यावरण कार्यक्रम के तहत वार्डन सोनी कुमारी के नेतृत्व में नव नामांकित छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में दर्जनों पेड़ लगाए गए। इस मौके पर वार्डन ने बताया कि प्रत्येक नव नामांकित बच्चों द्वारा विद्यालय आने के साथ-साथ संकल्प के साथ एक-एक पेड़ लगाया जाता है। इसके तहत एक सप्ताह से पेड़ लगाने का कार्य जारी है। साथ ही साथ उक्त पेड़ की देखभाल करने की जिम्मेवारी भी उस बच्चे को ही होती है। इसमें विद्यालय का पूरा सहयोग रहता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…