परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव निवासी सलाउद्दीन अंसारी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर पुत्र को चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। आवेदन में सलाउद्दीन अंसारी ने आरोप लगाया है शनिवार की शाम उसका पुत्र अब्दुल हामिद पड़ोस के कासिम अंसारी के घर आनलाइन फार्म भरने गया था।
वहां से लौटने के दौरान गांव के ही सगीर आलम ने मेरे पुत्र को रोक शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पैसा देने से इन्कार करने पर सगीर आलम चाकू से हाथ पर प्रहार कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सलाउद्दीन अंसारी के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…