परवेज अख्तर/सिवान: निपुण भारत अभियान के तहत प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को ‘चहक’ उत्सव मनाया गया। विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चों में काफी उल्लास था। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अभिभावक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने बच्चों की प्रतिभा देख खुशी से झूम उठे। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की प्रतिभा दिखाने के लिए अभिभावकों को चहक उत्सव में आमंत्रित किया गया था। इस क्रम में नया प्राथमिक विद्यालय कंगाली छपरा में आयोजित चहक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
इस क्रम में बच्चों ने ‘बच्चे मन के सच्चे’ गीत को सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया। इसके बाद नन्हें-मुन्हें बच्चों ने फैशन का जलवा भी दिखाया। इसके अलावा बच्चों ने भाषा और गणित लिख और पढ़ कर दिखाया। बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र मांझी, शिल्पी कुमारी आदि उपस्थित थे। यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय नवलपुर, मध्य विद्यालय दारौंदा, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी, माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर आदि विद्यालयों में आयोजित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…