किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाने की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर भीखाबांध के समीप किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना परिसर में शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि इस मामले में अनि राजशेखर के बयान पर प्राथमिकी दारौंदा थाना कांड संख्या 316/2023 की कराई गई है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शुक्रवार की शाम सिवान-पैगंबरपुर सड़क पर भीखाबांध बाजार के एक फर्नीचर दुकान से पूरब कुछ बदमाश हथियार के साथ खड़े हैं। वे एक बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई।
इसके बाद पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन देसी कट्टा, सात गोली एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में रामचंद्रपुर निवासी जितेंद्र कुमार पासवान उर्फ कल्लू, राजू पटेल व बालबंगरा निवासी कौशल कुमार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि एक राजू पटेल जिस पर पूर्व में दारौंदा थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 219/22 दर्ज था। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान महाराजगंज सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…