दारौंदा: विद्यालयों में बच्चों को मिलेगी प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा

फर्स्ट एड की सामग्री खरीदने को प्रत्येक विद्यालय को मिलेंगे दो-दो हजार रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को चोट लगने या अन्य कोई परेशानी होने पर प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इसका उपचार अब विद्यालय में ही हो जाएगा। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा सभी विद्यालयों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को दो- दो हजार रुपये एक माह के अंदर प्राथमिक उपचार से संबंधित सामग्री की खरीदारी के लिए दिए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालयों पर दो-दो हजार रुपये खर्च होंगे। कुल जिले के 2302 विद्यालयों पर 46 लाख 14 हजार रुपये खर्च होंगे। इस संदर्भ में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बैजनाथ यादव ने समग्र शिक्षा अभियान तथा डीपीओ को पत्र भेजा है। इस संदर्भ में प्राथमिक उपचार से संबंधित सामग्री खरीदारी की विस्तृत जानकारी दी है। तीन मार्च को पत्र 1372 के माध्यम से भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2022-23 के अंतर्गत विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के लिए विद्यालयों के लिए दो हजार की दर से राशि स्वीकृत की गई है। इसमें राज प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में फर्स्ट एड किट की खरीदारी करनी है।

क्रेप बैंडेज से लेकर एंटीसेप्टिक क्रीम भी रहेगा उपलब्ध :

विद्यालयों में प्राथमिक उपचार के लिए क्रेप बैंडेज, चिमटी, कैची, नेल कटर, सेफ्टी पिन, थर्मामीटर एंटीसेप्टिक डिटाल, सेवलान, बीटाडीन 250 एमएल का बोतल, एंटीसेप्टिक क्रीम सोफ्रामायसिन, बेटाडिन, बोरोलीन, बोरो प्लस की खरीदारी करनी है। इसके अलावा 50 पीस चिपकाने वाला बैंडेज, काटन, जालीदार पट्टी तथा हैंड सेनीटाइजर 500 एमएल की खरीदारी करनी है। राज्य परियोजना निदेशक ने कहा है कि जिले के प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए फर्स्ट एड किट को एक माह के अंदर कराई कराना है। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा संबंधित मार्गदर्शिका भी भेजा है। उसी मार्गदर्शिका के अनुसार खरीदारी भी करनी है। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों में फर्स्ट एड किट की खरीदारी करनी है। इसके लिए राज्य निदेशक से निर्देश प्राप्त हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024