सिवान: ऑटो की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव हाइवे पर शनिवार की रात आटो की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी जान मोहम्मद अंसारी के पुत्र अली इमाम अंसारी के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मझवलिया निवासी अली इमाम अंसारी शनिवार की देर शाम अपनी परचून की दुकान के लिए खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बड़कागांव हाइवे के समीप तरवारा से सिवान की ओर जा रही आटो ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद आटो चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।

घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे तथा पुलिस के पहुंचने के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए। इस संबंध में सराय ओपी ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में स्वजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस बयान लेने सदर अस्पताल पहुंची, लेकिन इसके पूर्व स्वजन शव लेकर घर चले गए थे। वहीं इस घटना के बाद मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्र है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026