परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा जनता दरबार के दौरान थाना परिसर में हुई झड़प मामले में सीओ द्वारा अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि 12 नवंबर यानी शनिवार को थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में सीओ दीनानाथ कुमार व कोड़ारी निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह के बीच झड़प हो गई थी। इस मामले में अधिवक्ता के खिलाफ सीओ ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है, जबकि अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने सीओ के खिलाफ न्यायालय ने याचिका दायर की है। सीओ ने आरोप लगाया है कि जनता दरबार के दौरान कोड़ारी निवासी राजेश कुमार सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ आए और एक पेपर रिसीव कराने के लिए जबरदस्ती करने लगे।
इस दौरान वे जातिसूचक गाली-गलौज भी किए। पुलिस की मध्यस्थता से उन्हें थाने से हटाया गया। वहीं दूसरे तरफ अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि सीओ से एक जानकारी लेने जनता दरबार में गया था। सीओ ने गुस्से में आकर अपने कर्मियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। मुझे थाने से धक्का देकर बाहर निकलवा दिया। घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी कर जांच की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…