परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी गांव में 12 नवंबर की रात अगलगी में झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई थी। वहीं गृह मालिक सतन राम की पत्नी प्रभावती देवी भी आग की चपेट में आने से झुलस गईं थी। इस मामले में पीड़िता ने रविवार की देर शाम थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आवेदन में कहा है कि 12 नवंबर की रात भोजन करने के बाद सो गई थी।
तभी देर रात्रि उसकी झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण आी कुछ कर पाते तब तक घर में रखे नकद 50 हजार रुपये, 20 बोरा गेहूं, दो बोरा चावल, दो बोरा सरसों, दो साइकिल, बर्तन, फर्नीचर, आभूषण, बैंक का पासबुक समेत अन्य कागजात जलकर राख हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…