परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी निवासी सह सीआरपीएफ जवान शिव पूजन ठाकुर बुधवार को सकुशल घर पहुंच गया। उसे देख स्वजनों में खुशी का माहौल है। जवान ने बताया कि वह ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया था। उसने बताया कि नौ दिसंबर को मथुरा से ट्रेन से गांव आने के लिए चला था।
उसी दौरान ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह ने कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान नशाखुरानी गिरोह ने पाकेट से करीब साढ़े पांच हजार रुपये लूट लिया। जब थोड़ा होश आया तो आगरा में एक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया। पूरी तरह होश आने पर पुन: घर के लिए रवाना हुआ। उसके घर पहुंचने पर पत्नी देवंती देवी समेत अन्य स्वजनों में खुशी का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…