हुसैनगंज: मौलाना मजहरुल हक की जयंती को मजार की साफ सफाई का कार्य जोरों पर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बघौनी पंचायत अंतर्गत फरीदपुर रमना निवासी महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी व बैरिस्टर मौलाना मजहरुल हक की 156 वीं जयंती 22 दिसंबर को मनाई जाएगी। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके आशियाना में मिट्टी भराई, मजार की साफ-सफाई, रंग रोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है। फूल बागान सहित सारी तैयारियां जोर शोर की की जा रही है। इसको लेकर बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने बताया कि एक सप्ताह से मजदूरों द्वारा आशियाना की साफ-सफाई, रंगाई-पोताई का कार्य चल रहा है। सभी तैयारियां शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी। इस मौके पर यहां चादरपोशी, प्रदर्शनी का आदि कार्यक्रम का आयाेजित किए जाएंगे। ज्ञात हो कि मौलाना मजहरुल हक साहब का जन्म पटना जिला के मनेर स्थित ब्रह्मपुर में 22 दिसंबर 1866 को एक मुस्लिम जमींदार घराने में हुआ था। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण की।

उन्हें भारत की गुलामी उन्हें नहीं आती थी। इसी दरम्यान वे महात्मा गांधीजी तथा अन्य आजादी के दीवानों के संपर्क में आए और कूद पड़े आजादी दिलाने के मुहिम में तथा अपनी स्थली को छोड़ उन्होंने कर्मभूमि के रूप में सिवान जिला को चुना। वे जिले के फरीदपुर में दाहा नदी के किनारे 52 एकड़ भूखंड खरीदकर अपना आलिशान मकान बनाया जिसका नाम रखा “आशियाना”। यही से वे आजादी की लड़ाई में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। इस आशियाने में महात्मा गांधी से लेकर बड़े बड़े नेता पधार चुके हैं। आजादी की कसक अपनी सीने में दबाए आखिरकार उन्होंने दो जनवरी 1930 को महज 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनका परिवार भरा पूरा है। इसमें दो पौत्रों से आठ परपौत्र व दो परपौत्रीयां जीवित हैं। उनके इस बलिदान को देखते हुए राज्य सरकार प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ उनकी जयंती मनाती है। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री, जिले के पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनों के लोग माल्यार्पण करते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर गांव के लोगों में उत्साह माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024