परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा- महाराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र के भीखाबांध एवं तक्कीपुर के बीच नहर में झाड़ी में फंसे शव को रविवार को स्थानीय थाने की पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस शव की पहचान स्वजन उसके कपड़े से की। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया पंडित ने बताया कि मृतक भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव मिश्रवलिया निवासी अशर्फी राम के पुत्र अंपू कुमार राम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अंपू कुमार राम मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छह अक्टूबर को उसकी मां के लिए जिउतिया खरीदने के लिए साइकिल से भगवानपुर हाट बाजार पर गया हुआ था।

काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को चिंता हुई थी और स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। अगले दिन स्वजनों ने अंपू कुमार के गायब होने की सूचना भगवानपुर हाट थाना को दी थी। ना तो युवक का पता और ना ही साइकिल का। जब विभिन्न अखबारों में फोटो खबर छपी तो स्वजन उसकी पहचान के लिए दारौंदा थाना पहुंच कपड़े से शव की पहचान किए। मृतक के सिर एवं मुंह पर जख्म के निशान देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। हत्या के कारण को लेकर स्वजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं, लेकिन ऐसी चर्चा है कि युवक की निर्मम हत्या प्रेम -प्रसंग में हुई होगी। अब स्वजन सिवान पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026