महाराजगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र समागम

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित जरती माता मंदिर परिसर में सोमवार को छात्र समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजगंज नगर इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपना 75 वां स्थापना वर्षगाठ मना रहा है। ऐसे में महाराजगंज का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों के भलाई के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन तब होगा जब आप स्वयं आपको लगना होगा। समस्याओं का समाधान आपको आने से होगा। इधर-उधर समय जो व्यर्थ कर रहे हैं वे अपने उत्थान में, देश हितों में कार्य करेंगे तब बदलाव आएगा।

सिवान जिला संयोजक अभिषेक पाठक ने महाराजगंज नगर संगठन इकाई की घोषणा की। इस दौरान नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी को बनाया गया तथा उपाध्यक्ष सौरभ सिंह प्रजापति को बनाया गया। मंच संचालन युवराज रंजन ने तथा महाराजगंज नगर इकाई के विस्तारक रवि कुमार ने संगठन को संबोधित किया। नगर इकाई के संगठन अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपने तन-मन-धन से संगठन के कार्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। मौके पर मौजूद युवाओं ने अपने दायित्वों का निर्वहन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा निर्धारित मार्ग दर्शन में करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमरजीत पांडेय, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, विकास पांडेय, क्रीड़ा भारती के प्रांत संपर्क मंत्री चंदन दुबे, गोरख सिंह कालेज के प्रोफेसर जगदीश तिवारी, सन्नी सिंह, विशाल कुमार, सन्नी त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026