दारौंदा: किशोर का पेड़ से लटकता शव मिला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज बगौरा के पीछे पेड़ से लटकता एक किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बगौरा निवासी जूमलाल यादव के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मानें तो किशोर ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे।

तभी पेड़ से लटका हुआ एक किशोर का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के स्वजन तथा स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन वहां पहुंचकर रोने चिल्लाने लगे। वहीं कुछ देर में पुलिस भी वहां पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं स्वजनों व ग्रामीणों के बयान लेने के बाद शव को सौंप दिया गया। स्वजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक विक्षिप्त था। वह बिना बताए कहीं चला जाता था तथा कहीं रात में सो जाता था। उसका इलाज करीब छह माह से बाहर अस्पताल में चल रहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026