परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के मुस्तफाबाद, लीलारु औरंगाबाद समेत कई पंचायतों में रविवार को लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण रेडियो सहित अन्य माध्यमों से सुनी। लीलारु औरंगाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वशी अहमद खां के नेतृत्व में पीएम के संवाद का प्रसारण सुना गया। वशी अहमद खां ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चंद्रयान-3 की सफलता की विशेष रूप से चर्चा की तथा बच्चों से संबंधित महाक्विज में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे बच्चों में चंद्रयान-3 के बारे में अधिक जानने की इच्छा जगेगी।
इस मौके पर रुस्तम खान, सज्जाद खान, फूल कुमारी, अशोक साह समेत अन्य मौजूद थे। वहीं मुस्तफाबाद पंचायत के बरदाहा काली मंदिर परिसर में भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रंजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने पीएम के मन की बात का प्रसारण सुना। इस मौके पर महेश मांझी, साहब जान अंसारी, दीपक पासवान, नरेश बैठा, श्याम यादव समेत अन्य मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…