परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के पांडेयपुर में सरपंच संघ की बैठक कमलेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरपंचों का 2016 से 2021 तक भत्ता नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है तथा प्रशासन से भत्ता भुगतान कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं पंचायतीराज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह से मिलकर भत्ता भुगतान के लिए आम सहमती बनी। सभी ने सरपंचों, उपसरंपचों एवं पंचों का भी भत्ता भुगतान कराने का निर्णय लिया। इस दौरान कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि पंचायती राज पदाधिकारी को एक पत्र देकर भत्ता भुगतान की अधियाचना की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी सरपंच, उपसपरंपच एवं पंचों को अपने- अपने स्तर से भत्ता भुगतान के लिए प्रपत्र बना कर पंचायती राज पदाधिकारी के पास जमा करें। उन्होंने बताया कि 2021 पंचायत चुनाव, समय से नहीं हुआ तो बिहार सरकार द्वारा सरपंच उपसरंपच एवं पंचों के कार्यकाल को छह माह के लिए परामर्शी समिति का गठन कर बढ़ा दिया गया था। उस समय का भी छह माह का भत्ता जोड़ कर भुगतान की मांग करेंगे। बैठक में चुन्नी देवी, बालदेव सिंह, सुंगाती देवी, किसमती देवी, अयूब अंसारी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…