परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन एवं पचरुखी स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने बिहार संपर्क क्रांति डाउन के आगे कूद आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना ट्रेन चालक ने दारौंदा जंक्शन के स्टेशन मास्टर को दी। उसने बताया कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के किनारे बैठा तथा जब ट्रेन समीप आई तो वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक ग्यास सरवर के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि स्टाफ लेकर घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि उक्त स्थल पर एक व्यक्ति का शव अप और डाउन लाइन के बीच क्षत-विक्षत पड़ा हुआ है। ट्रैक क्लियर था। घटना की सूचना पर दारौंदा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआइ मिथिलेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन मृत व्यक्ति के पास से कोई कागजात या टिकट कुछ भी बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…