परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में एएनएम एवं जीएनएम की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से डेंगू को लेकर तैयारियां की समीक्षा की गई। डेंगू से बचाव लेकर लोगों को जागरूक करने, साफ-सफाई, टीकाकरण अभियान आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।
ससमय नियमित टीकाकरण व कोविड टीकाकरण के साथ- साथ ओपीडी का कार्य संचालित करने का निर्देश दिया गया। लक्ष्य के अनुरूप मासिक रिपोर्ट में कम उपलब्धि करने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को चिह्नित करने को कहा गया। साथ ही गांव -गांव में जाकर स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अमित कुमार सिंह, एफपीसी राजन कुमार, एनएनएम सोनामति देवी आदि मौजूद थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…