परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बसौली, लकड़ी टोले माधोपुर काली मंदिर, मदारपुर राजपूत टोला, गोपालपुर, जगतपुर समेत दर्जन भर गांवों में आयोजित अमृत वाटिका कलश यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमलोगों की काफी भागीदारी देखी गई। मंगलवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक देवेशकांत सिंह के निर्देशन में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कलश में घर-घर से मिट्टी एकत्रित की गई।
सांसद ने कहा कि अमर बलिदानियों के लिए पीएम मोदी द्वारा बनाए जा रहे अमृत वाटिका को सफल बनाने के लिए घर-घर से ग्रामीणों से एक-एक चुटकी मिट्टी एकत्रित की जा रही है ताकि इसमें सभी की सहभागिता रहे। मदारपुर राजपूत टोला में मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, राजू महतो और जिला पार्षद रमेश कुमार सिंह द्वारा सांसद व विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा मोदी-योगी के नारे लगाए गए। इस मौके पर मंडल प्रभारी मृत्युंजय सिंह, जिला मंत्री अखिलेश पांडेय, रंजीत प्रसाद, यशवंत सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, राजीव रंजन उर्फ राजन सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…