दारौंदा: डीएम ने कार्यालय व अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को प्रखंड के उजांय गांव स्थित आइटीआइ कालेज, केंद्रीय विद्यालय, गौरीशंकर उच्च विद्यालय और प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के बाद बताया कि उजांय गांव में बन रहे आइटीआइ कालेज के निर्माण का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है जो बाकी है उसके लिए कार्यपालक अभियंता और कांट्रेक्टर को एक से डेढ़ माह में काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के संबंध में कमरों के अभाव में वर्तमान में सिर्फ नौ व 10 की ही पढ़ाई हो रही है। अगले सत्र से कक्षा एक से 10 तक कक्षा चले इसके लिए पूरी प्रक्रिया का अनुमंडल पदाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कोई विकल्प खोजा जा रहा है। उन्होंने गौरीशंकर हाई स्कूल के संबंध में स्कूल के शिक्षकों की शिकायत मिली थी।

विद्यालय की व्यवस्था एवं शिक्षकों की शिकायतों पर शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई। इन शिकायतों की जांच के बाद उनपर करवाई का निर्देश दिया गया है। बीईओ शिवजी महतो को वहां के शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करने का रिपोर्ट भेजने का निदेश दिया। उसके बाद प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि यहां भी कुछ कमियां पाई गई है जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ एसडीओ महाराजगंज संजय कुमार, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सीओ दीनानाथ कुमार, राजस्व अधिकारी स्वर्णिका चंद्रा, बीईओ शिवजी महतो, पंंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024