परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखण्ड मुख्यालय स्थित केनरा बैंक के एटीएम से एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर दो लाख 40 रुपये की जालसाजी कर निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली निवासी अब्दुल हमीद के पुत्र नसीम अहमद ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आवेदन में कहा है कि बड़हरिया स्थित केनरा बैंक उसका बचत खाता है।
इस दौरान एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। उन्होंने कहा है कि वे 27 जुलाई को 3.45 बजे चार बजे एटीएम कार्ड लेकर केनरा बैंक एटीएम में पिन बनवाने के लिए आया था। तभी दो अज्ञात व्यक्ती उसका एटीएम कार्ड बदल लिए। जालसाजों ने 27 जुलाई को एटीएम कार्ड से उसके खाते से कई बार में दो लाख 40 हजार रुपये की जालसाजी कर निकाल ली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…