दारौंदा: राजद की बैठक में संगठन की मजबूत पर बल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के मिल्की में राजद कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह के आवास पर शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष राजन कुमार राम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं जिला सचिव संजय कुमार यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर समिति बनाकर देखरेख की जाए। जब तक पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होगी हमलोग कामयाब नहीं होंगे।

राजेश कुमार यादव ने भी पार्टी की मजबूत करने पर बल दिया। प्रत्येक पंचायत में संगठन को मजबूत करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ कर पार्टी की नीति एवं विचारों को अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराने का सुझाव दिया। बैठक में प्रखंड कार्य समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय सदस्यों को बनाए जाने पर सहमति जताई गई। बैठक में मोहन महतो, रवींद्र राम, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, बाबुद्दीन खान आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024