महाराजगंज: आनंद पुस्तकालय का एसडीओ ने किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल मुख्यालय के बैंक चौक स्थित आनंद पुस्तकालय का उद्घाटन शुक्रवार को एसडीओ संजय कुमार, भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल एवं डा. सविना जावेद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि शिक्षा सबके लिए जरूरी है। यह पुस्तकालय महाराजगंज के लिए ऐतिहासिक व्यवस्था है और मुझे आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि इस संस्थान से बच्चे पढ़कर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि मेरे जीवन की यह दूसरा पुस्तकालय है जिसका शुभारंभ करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि मेरी भी कुछ किताबें हैं जिसे मैं पुस्तकालय को दान कर दूंगा जिसे बच्चे पढ़ कर देश की सेवा करेंगे। कार्यक्रम को सुप्रिया जयसवाल, डा. सविना जावेद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पुस्तकालय के निदेशक सह फिजिक्स के शिक्षक दर्वेश आनंद ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी जावेद उर्फ बंटी, ई. प्रमोद रंजन, नागा सिंह, ई. विजय कुमार सिंह, चंदन सिंह सहित कई छात्र- छात्राएं आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026