दारौंदा: जाति आधारित गणना कार्य करने वाले कर्मियों को मिलेगा सात करोड़ 44 हजार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में जाति आधारित गणना कार्य करने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों का मानदेय देने के लिए प्रखंड वार एवं नगर पंचायत एवं नगर परिषद समेत अन्य के लिए राशि जारी किया गया है। इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि सरकार के उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के पत्रांक 18663, दिनांक पांच अक्टूबर 2023 के आलोक में बिहार जाति आधारित गणना 2022 के कार्यों के निष्पादन एवं आंकड़ों के प्रकाशन के उपरांत गणना कार्य में संलग्न पदाधिकारियों कर्मियों यथा प्रगणक, पर्यवेक्षक, चार्ज पदाधिकारी , सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं प्रधान गणना पदाधिकारी के मानदेय भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 के वजट मुख्य शीर्ष 3454 जनगणना सर्वेक्षण तथा सांख्यिकी के अंतर्गत उप मुख्य शीर्ष 01 जनगणना, लघु शीर्ष निर्देशन तथा प्रशासन- उप शीर्ष बिहार जाति आधारित गणना विषय शीर्ष संविदा सेवाएं के अंतर्गत आरटीजीएस के माध्यम से प्राप्त राशि सात करोड़ 44 हजार 500 रुपये मात्र को नजारत उप समाहर्त्ता, सिवान को उपावंटित करते हुए निर्देश दिया है कि उक्त राशि को आरटीजीएस द्वारा निम्नवत् विवरणी के अनुसार भेजना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026