परवेज अख्तर/सिवान: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपचुनाव को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापना की गई है। किसी को किसी तरह की चुनाव में असुविधा होने पर नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर जारी किया गया है जिसका नंबर 9661495305 है। इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी, पंचायत सचिव खुशबू कुमारी, कार्यपालक सहायक सुधांशु कुमार, लेखापाल सह आइटी सहायक मो. रियाजुद्दीन उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पिनर्थु खुर्द मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर नया भवन में मतदान होगा, जबकि वज्रगृह एवं मतगणना के लिए आइटी भवन सह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निचले तले पर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप पंचायत चुनाव को ले 15 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। 16 से 18 दिसंबर तक प्रपत्रों की जांच होगी। पंचायत उपचुनाव को ले मतदान 28 दिसंबर को होगा एवं 30 दिसंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। उन्होंने बताया कि दारौंदा प्रखंड के रमसापुर पंचायत के वार्ड 11 पंच एवं पिनर्थु खुर्द पंचायत के वार्ड सात में पंच पद रिक्त हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…