महाराजगंज: सीताराम महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा, जयकार से वातावरण हुआ भक्तिमय

शहरवासियों ने छत से की पुष्प वर्षा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के पश्चिमारी मठ में आयोजित नौ दिवसीय सीताराम महायज्ञ को ले बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व मंदिर परिसर में आचार्य द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय, नया बाजार, बाटा मोड़, सिहौता, राजेंद्र चौक, मोहन बाजार, नखास चौक होते हुए कलेक्ट्री पोखरा पर पहुंची जहां हजारों कन्याओं ने तालाब से जल भरी की रस्म अदा की। उसके बाद कलश यात्रा नखास चौक, पुरानी बाजार, सोनार पट्टी, सुमन चौक होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल दर्जनों हाथी, घोड़े, ऊंट तथा पताका कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा बैंड बजाया जा रहा था। कलश यात्रा में मंदिर के पुजारी बाबा बद्रीनाथ महाराज के नेतृत्व में यज्ञकर्ता, साधु-संत आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान भक्ति गीत व जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

वहीं जगह-जगह पर श्रद्धालु छत से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत कर रहे थे। पुजारी बाबा बद्रीनाथ महाराज ने बताया कि इस नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान पंचांग पूजन, श्रीराम विवाहोत्सव, श्रीरामार्चन यज्ञ जैसे धार्मिक महाआयोजन होंगे। प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से रामलीला का आयोजन होगा जबकि अयोध्या धाम से पहुंचे कथावाचक तुलसीदास महाराज द्वारा संध्या समय रामकथा सुनाया जाएगा। इस महायज्ञ में देश के कोने- कोने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के साधु-संत व महात्माओं का आगमन हुआ है। सीताराम महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर नगर के विभिन्न मोहल्ले में श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह- जगह पानी, शरबत के स्टाल लगाए गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026