दारौंदा: अंतिम दिन ऐच्छिक विषय की हुई परीक्षा, एक मार्च को होगी प्रायोगिक परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के 18 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा के अंतिम दिन मंगलवार को ऐच्छिक विषय की परीक्षा ली गई। प्रथम पाली में ऐच्छिक विषय अर्थशास्त्र, संस्कृत या उच्च गणित आदि की परीक्षा ली गई एवं दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय में ब्यूटीशियन, संगीत आदि की परीक्षा ली गई। इन दोनों पालियों में सरल प्रश्न पत्र देखकर बच्चे काफी खुश थे। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि 18 माध्यमिक विद्यालयों में 2637 छात्र- छात्रा परीक्षा में शामिल हुए।

ओएमआर शीट बिहार परीक्षा समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई है। दारौंदा में सबसे अधिक छात्र -छात्रा 476 लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में हैं जबकि सबसे कम संख्या में छात्र 35 सवान विग्रह माध्यमिक विद्यालय में हैं। उत्क्रमित माध्यामिक विद्यालय नंदा टोला के प्रधानाध्यापक कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र समझने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी शिड्यूल के मुताबिक एक मार्च को प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए भी बिहार परीक्षा समिति द्वारा दिशानिर्देश जारी किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026