दारौंदा: विधानसभा में विधायक ने उठाई महाविद्यालय स्थापना की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में तारांकित प्रश्न के दौरान शिक्षा से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मुद्दा उठाया है। उसने कहा है कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में इसकी व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को 20-30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी में कहा गया है कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में लड़के एवं लड़कियों को 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर पढ़ने जाना पड़ता है। जिसका जवाब सरकार द्वारा गोल मटोल दिया गया।

दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की कोई योजना नहीं बताई गई। इससे सरकार को छात्रों के प्रति संवेदनहीनता साफ-साफ दिखाई दे रही है। कोई उच्च शिक्षा ले या नहीं ले पर इसकी जिम्मेदारी नहीं है जबकि सबको पता है कि सिवान में डीएवी एवं महाराजगंज में आरबीजीआर कालेज में सीमित सीटें हैं। बाकी छात्रों की पढ़ाई के लिए महागठबंधन सरकार की मुख्य कार्य आज का चार्ट भ्रष्टाचार एवं जंगलराज का बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने कहा कि जब तक विधानसभा क्षेत्र से स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय नहीं खोला गया विधानसभा में महाविद्यालय स्थापना की मांग करते रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026