परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में एक घर पर बुधवार की रात शरारती तत्वों ने बम फेंक दिया। इससे परिवार दहशत में है। इस मामले में धनाडीह निवासी मैनेजर साह की पत्नी पूनम देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि मैं बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात में करीब दो बजे बाइक से दो बदमाश आए और मेरे करकटनुमा घर पर बम फेंक दिए। बम फेंकने के बाद जान से मारने की धमकी भी दिए।
इसके बाद चले गए। पूनम कुमारी ने बताया कि दो दिन पहले भी बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण परिवार में भय दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद आसपास के भी लोगों में भय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के पर अनि अमित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। अनि ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…