परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के पचबेनिया गांव में गुरुवार को समाजसेवी रिंकू पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयं संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयंसेवक संघ के सारण विभाग प्रचारक रौशन राणा एवं जिला संपर्क प्रमुख रंजीत कुमार ने स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यप्रणाली, राष्ट्र और समाज के लिए किए जा रहे प्रयास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
वहीं समाजसेवी रिंकू पांडेय ने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा दिया गया गुरु दक्षिणा से ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर मनोज कुमार राम, सचिन दुबे, वशिष्ठ नारायण पांडेय, सिद्धेश्वर पांडेय, सोनू तिवारी, पूर्व जिला पार्षद समरजीत सिंह, अनिल दुबे, प्रमोद सिंह, नागेंद्र सिंह, छोटू ओझा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…