दारौंदा: समारोह आयोजित कर बीडीओ समेत पांच कर्मियों को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को समारोह आयोजित कर स्थानांतिरत बीडीओ समेत पांच कर्मियों को विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं उनके कुशल व्यवहार की चर्चा की गई। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह ने की तथा संचालन पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने किया। सम्मानित होने वालों में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उमेश राय, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अजय मिश्रा, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक विवेक कुमार एवं पंचायत सचिव जयराम चौधरी शामिल थे।

समारोह को संबोधित करते हुए पंंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि बीडीओ दिनेश कुमार सिंह का जो कार्य करने की शैली थी वह हम सभी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि उनके समय में प्रखंड का विकास तेज गति से हुआ है। मुखिया रामकृष्ण सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी महतो, बीके सिंह, सुधांशु कुमार, निरंजन कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी आदि ने बीडीओ के कार्यकाल के दौरान हुए अनुभव पर चर्चा की। इस मौके पर बीडीओ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक एवं पंचायत सचिव ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपने अनुभव को साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन हरिचरण यादव ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026