परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के भीखपुर गांव में शनिवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आसिफ अब्बास की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह कि 23 व 24 जुलाई के प्रस्तावित यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
जिला सचिव अजीत उपाध्याय ने बताया कि प्रखंड में नए सिरे से कांग्रेस को मजबूत भी किया जा रहा और नए-नए लोगों को पार्टी में जोड़ा जा रहा है। बैठक के दौरान 10 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मोहम्मद हक ने बताया कि लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास जगा है। लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। बैठक में कौसर इमाम रिजवी, अजु अब्बास, अतुल मोहम्मद, मुस्तफा आजम, विशाल कुमार, रवि यादव, मुख्तार अंसारी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…