परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज में बुधवार को समारोह आयोजित कर कनिष्ठ सचिवालय सहायक शशि रंजन सिंह को विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रभारी प्राचार्य अभिमन्यु यादव ने बताया कि शशि रंजन सिंह का बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित परीक्षा में सफल होने के पश्चात जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार में कनीय लेखा लिपिक के पद पर हुआ है।
वे विद्यालय में शिक्षण काल में अपने कर्त्तव्यों का पालन ईमानदारी के साथ करते रहे। इस मौके पर वरीय सचिवालय सहायक केंद्रीय विद्यालय मशरक के अमित कुमार मिश्रा, शमसुन निसा, मेघा कुमारी पाठक, अवध किशोर गुप्ता एवं आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…