दारौंदा: एक ही रात पांच दुकानों का ताला तोड़ 80 हजार की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा बाजार में बुधवार की रात चोरों ने पांच दुकान का ताला तोड़ करीब 80 हजार रुपये की चोरी कर ली। एक ही रात पांच दुकानाें में चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व रानीबारी में आभूषण व बर्तन दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि बुधवार की रात जब सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे तभी चोरों ने गोरख चौरसिया की पान दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे नकद 70 हजार रुपये की चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने दारौंदा स्टेशन के समीप एक चाट दुकान का ताला तोड़ करीब तीन हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।

इसके बाद चोर स्टेशन रोड स्थित दसई साह की चाय दुकान एवं दो मिठाई का ताला तोड़ कर एक मोबाइल एवं एक हजार रुपए चुरा ली। वहीं चोरों ने राजेंद्र प्रसाद के गैस कटर दुकान का ताला तोड़ कर कई औजारों की चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे। वे सभी दुकान का ताला टूटा देख हतप्रभ हो गए। जब दुकानदाराें ने अपनी दुकान की जांच की तो रुपये व सामान गायब पाकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। दुकानदारों का कहना था कि दारौंदा बाजार से लेकर स्टेशन तक पुलिस गश्त करती तो ऐसी चोरी की घटनाएं नहीं होती। मामले में अनि अमित कुमार सिंह ने बताया कि चोरी घटना की जानकारी ली गई है। चोरों की पहचान के लिए सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। बदमाशों की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026