✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नवलपुर में शनिवार को समारोह आयोजित कर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिला मिश्रा को विदाई दी गई। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। समारोह की अध्यक्षता बीआरपी भगवान प्रसाद ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि बीईओ शिवजी महतो ने कहा कि शिक्षिका अनिला मिश्रा की कार्य शैली अन्य महिला शिक्षिका के लिए प्रेरणा स्रोत है।
अपने विद्यालय में कम संसाधन रहने के बावजूद भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, समय एवं अनुशासन में बच्चों को रखना उनकी मुख्य विशेषता थी। शिक्षिका पारु कुमारी एवं शिक्षक क्यामुद्दीन अंसारी ने लोकगीत, विदाई गीत एवं रामायण की चौपाई प्रस्तुत कर लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर बीआरपी अमरेश कुमार सिंह, रवींद्र कुमार, लालबाबू सिंह, पूनम देवी, रितु सिन्हा, जितेंद्र कुमार, मधुसुदन प्रसाद, भगवत प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…