✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम को तोड़कर चोरी करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इसके पास से पुलिस ने पेचकस,हथौड़ा भी बरामद की है।गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादाकला निवासी दिपक राम है। मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पेचकस, हथौड़ा के साथ एटीएम तोड़कर चोरी करने की नीयत से घुसे एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दीपक राम के पास से लोहे का एक पेचकस, एक हथौड़ा,बिजली का तार एवं एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। पूछताछ में दीपक राम ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ एटीएम तोड़कर रुपये निकालने के लिए एटीएम में घुसा था।इसके अन्य सभी बाहर निगरानी कर रहे थे। तभी पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए। गिरफ्तार दीपक राम के फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…