दारौंदा: नहर में पानी नहीं होने से किसान परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नहर में पानी पिछले तीन महीने संबंधित विभाग द्वारा नहीं छोड़ा गया है। नहर में पानी आने के लिए किसानों को कब तक इंतजार करना पड़ेगा इसका जवाब ना तो संबंधित विभाग के अधिकारी दे रहे हैं और ना ही जनप्रतिनिधि। सूत्र बताते हैं कि वाल्मीकिनगर बराज पर कुछ तकनीकी कार्य किए जाने की वजह से पानी छोड़ने में विलंब हुआ है।

किसानों को चिंता सता रही है कि अगर नहर में पानी छोड़ा गया तो उनकी खेती काफी प्रभावित होगी। बगौरा निवासी तारकेश्वर सिंह, सिरसांव निवासी दिनेश राय, पिनर्थ खुर्द निवासी सत्यदेव सिंह आदि का कहना है कि अगर नहर में पानी नहीं आएगा तो किसानों को काफी महंगी खेती करना पड़ेगा। इधर तीन-चार दिनों में हल्की वर्षा से किसानों को राहत मिल गई थी। प्रचंड गर्मी में झुलस रहे गन्ना, मक्का, मूंग, उड़द व ढैंचा की फसल को राहत मिली थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026