सिसवन: फरार कुख्यात के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना कांड संख्या 134/2019 डकैती, चोरी के आधा दर्जन कांडों में वांछित फरार अभियुक्त ग्यासपुर उत्तर टोला निवासी सुधन साह के घर पुलिस द्वारा इश्तेहार चस्पाया गया है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि अभियुक्त के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि सुधन साह पांच जुलाई 2019 को बघौना गांव में हुई डकैती सहित करीब आधा दर्जन मामलों में फरार चल रहा है। उसके घर की पहले भी कई मामलों में कुर्की की जा चुकी है, इसके बावजूद वह आत्मसमर्पण नहीं कर रहा है और ना हीं पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो रही है। इस मौके पर पीएसआइ भरत प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024