दारौंदा: आसमान में बादल छाने से किसान चिंतित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया। कभी हल्के बारिश तो दोपहर के बाद तेज धूप होने से किसान चिंतित नजर आए। किसानों को यह चिंता सताने लगा कि अगर बेमौसम वर्षा हुई तो खेतों में तैयार उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। इसलिए किसान आसमान में उमड़ते बादल से चिंतित नजर आ रहे थे। ऐसे मौसम के तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस संबंध में कृषि समन्वयक रवि राय ने बताया कि वर्षा ज्यादा होने पर खेत में लगी फसल नुकसान हो सकता है। फसल को किसानों द्वारा बचाव करने के लिए तरीके अपनाना चाहिए। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल भी पककर तैयार है और वर्षा के कारण उसके दाने गिरने लगे थे। इससे भी काफी नुकसान हो सकता है। वर्षा के कारण आम के मंजर में फफूंदी लगने का डर रहता है। वर्षा होने से सब्जी की खेती पर भी असर पड़ सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026