सिवान: कामरेड चंद्रशेखर व श्यामनारायण की मनी पुण्यतिथि

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता चंद्रशेखर तथा श्याम नारायण यादव के शहादत दिवस पर शुक्रवार को संकल्प मार्च निकाला गया। इस दौरान शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। वक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने अपराधी, सामंती तथा सांप्रदायिक ताकतों के द्वारा गरीबों की आवाज को दबाने की साजिश बताया।

कहा कि जिस तरह आज आरएसएस व भाजपा द्वारा संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश की है, इससे मोदी के दीवाने युवा अब अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्हें शिक्षा व रोजगार के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इस दौरान बिंदुसार स्थित उनकी स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, एपवा नेत्री सोहिला गुप्ता, भाकपा माले के जिला सचिव हंसनाथ राम, केंद्रीय कमिटी सदस्य नईमुद्दीन अंसारी, विकास यादव, अमित कुमार गोंड सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026