दारौंदा: सड़क जर्जर होने से दुर्घटना की आशंका, विभाग मौन

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा सिवान-छपरा मुख्य पथ 531 काफी जर्जर हो गया। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञात हो कि प्रखंड के जलालपुर से पचरुखी तक कई जगह एक से दो फीट तक असंख्य गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। । क्षेत्र के लोगों ने एनएच-531 पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने की मांग विभाग व प्रशासन से की है।

दारौंदा जंक्शन दिलावर मार्केट, पश्चिमी रेलवे फाटक, धनौती, मछौती, मछौता, जलालपुर, कमसड़ा, कोड़ारी कला आदि जगहों पर एनएच पर छोटे- छोटे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उदासीन हैं। उनके कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एनएच 531 की टूटी सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कमी आ सके। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने पर बेहतर सड़क की कल्पना करते हैं, लेकिन इसकी देखरेख नहीं होने से उनमें मायूसी बनी रहती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026