परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी मदारपुर जलाल मार्केट के समीप तीन नवंबर की शाम शरारती तत्वों ने प्रखंड के खवासपुर निवासी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष छोटेलाल साह, मिंटू कुमार एवं विनय कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार की शाम पीड़ित छोटेलाल साह, मंटू कुमार व विनय कुमार से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
साथ ही शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उप प्रमुख प्रेमराजन सिंह, टिंकू सिंह, अनिल पांडेय, राजेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…