परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के उस्ती में सात दिसंबर को हुई चाकूबाजी मामले में गांव के ही एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही अजय चौधरी एवं अतुल चौधरी को आरोपित किया है। आवेदन में कहा है कि सात दिसंबर की शाम मेरी पत्नी घर के आसपास टहल रही थी। इस दौरान अजय चौधरी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसकी सूचना मेरी पत्नी ने फोन कर दी।
इस दौरान जब मैं घर पहुंचा तो गांव के ही अतुल चौधरी ने चाकू से हमला कर घायल कर घायल कर दिया तथा मुझे बचाने आई मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की और उसके गले से करीब 60 हजार रुपये का मंगलसूत्र तथा मेरे गले से सोने की चेन तथा पर्स से 12 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से मेरा इलाज कराया गया। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…