सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पहचान करने में जुटी पुलिस
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा- महाराजगंज मुख्य पथ पर सिरसांंव गांव के समीप 15 नवंबर को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े फाइनेंस कर्मी से दो लाख 22 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी सह मोतिहारी के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अरेराज निवासी अजीत कुमार के बयान पर थाना में दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।
फाइनेंस कर्मी ने अपने बयान में कहा है कि आसपास के गांवों से प्रतिदिन की तरह वसूली कर अपने सहयोगी तेज प्रताप कुमार के साथ महाराजगंज जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दारौंदा-महाराजगंज मुख्य पथ पर सिरसांंव नया टोला के समीप ओवरटेक कर देसी कट्टा के बल पर दो लाख 22 हजार रुपये लूट लिए तथा महाराजगंज की ओर फरार हो गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पीड़ित कर्मी द्वारा बताए गए बदमाशों की हुलिया के आधार पर आसपास के सीसी कैमरे के माध्यम से बदमाशों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पहचान कर शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…