भगवानपुर हाट: बीडीओ ने सेविका के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य करने का दिया निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में गुरुवार को बीडीओ डा. कुंदन ने बीएलओ के प्रभार में रही सेविकाओं के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को संपन्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण प्रखंड के 95 बीएलओ के प्रभार में रही सेविकाओ का कार्य शून्य है। चुनाव कार्य नहीं करने वाले सभी सेविकाओ को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।

यदि जल्द चुनाव कार्य पर नहीं लौटती हैं तो अधिनियम 1950 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें दो वर्षों की सजा और जुर्माना का प्रावधान है। इसके बाद चयन मुक्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मी को तीन काम में बाधा नहीं पहुंचना है, इसमें आपदा, चुनाव और जनगणना शामिल है। बैठक में सीडीपीओ किरण बाला दिवाकर, बीसीओ डा. अमित कुमार,राकेश कुमार, राजस्व पदाधिकारी निवेदिता त्रिपाठी, महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी, रीना कुमारी और वर्षा कुमारी, सेविका इंदु कुमारी, सरस्वती देवी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026