दारौंदा: चाकू मारकर बाइक व रुपये लूट मामले में अज्ञात दो के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप रविवार को दो बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा उसके पास से 50 हजार रुपये, बाइक व मोबाइल लूट ली। इस मामले में घायल युवक चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ नवही निवासी गौतम महतो के पुत्र नीतेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आराेप लगाया है कि रविवार को मैं अपनी बाइक से दारौंदा थाना क्षेत्र के बसवरिया टोला अपनी बहन के यहां जा रहा था तभी डुमरी गांव के समीप दो युवकों ने लिफ्ट मांगा।

इस पर मैं दोनों को युवक को बाइक पर बैठा लिया। दोनों युवकों ने कुछ दूर आगे जाकर रोकने को कहा। जब बाइक रोका तो वे दोनों मेरे जेब से रुपये छीनने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा मेरे पास से 50 हजार रुपये, बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिकी कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026