परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी मनीष कुमार राय ने थाना में आवेदन देकर महाराजगंज विद्युत प्रमंडल के तक्कीपुर गांव के एमआरसी राकेश कुमार सिंह पर बिजली बिल जमा नहीं करने एवं रुपये मांगने पर गाली गलौज करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आवेदन में कहा है कि मैंने अपना बिजली बिल जमा करने के लिए 20 हजार रुपये एमआरसी राकेश कुमार सिंह को दिया था, लेकिन राकेश कुमार सिंह द्वारा न तो मेरा बिजली बिल जमा किया गया और ना ही रुपये लौटाया गया। रुपये मांगने पर उनके द्वारा गाली गलौज व धमकी दी जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर बिजली विभाग के एमआरसी राकेश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…