दारौंदा: विद्युत एसडीओ पर जानलेवा हमला व वाहन जलाने के आरोप में मुखिया समेत 16 अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के चकरी गांव में शुक्रवार को विद्युत सहायक अभियंता शकील अहमद पर हुए जानलेवा हमला तथा उनकी वाहन जलाने के मामले में मुखिया समेत 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि विद्युत सहायक अभियंता शकील अहमद के बयान पर पांडेयपुर पंचायत के मुखिया निरंजन सिंह एवं उनके भाई हंसराज सिंह समेत 16 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।

सहायक विद्युत अभियंता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को विभागीय निर्देश पर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल महाराजगंज प्रशाखा के दारौंदा राजस्व संग्रहण कार्य एवं विद्युत विपत्र बकाया रखने वाले का कनेक्शन काटने के लिए कनीय अभियंता दीपक कुमार, कर्मी प्रिंस कुमार, मिंटू कुमार राय, शिवजी राय, वाहन के चालक राजेश कुमार सिंह के साथ जब चकरी स्थित गुलाब सिंह स्कूल के समीप पहुंच विद्युत विपत्र की जांच करने लगे तभी मुखिया निरंजन सिंह एवं उनके भाई हंसराज सिंह अन्य अज्ञात सात-आठ लोगों द्वारा टीम के साथ गाली-गलौज किया जाने लगा तथा कनीय अभियंता के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जाने लगा। विरोध करने पर मुखिया द्वारा कुछ लोगों के साथ लोहे के राड एवं लाठी-डंडे से टीम पर हमला कर दिया गया।

इस दौरान मेरा सिर फट गया। टीम के सदस्यों ने मुझे लहूलूहान अवस्था में इलाज के लिए वाहन में बैठाकर वहां से भागने लगे तभी घटनास्थल से करीब चार सौ मीटर दूर स्थित कुछ लोग पूर्व से हथियार व पेट्रोल के साथ खड़े थे। वहां पहुंचते ही वे सभी गाड़ी पर हमला बोल दिए तथा वाहन पर पेट्रोल छिड़क कर मुझे एवं मेरी टीम को वाहन सहित जलाने का प्रयास करने लगे। वे सभी माचिस जलाने का प्रयास करने लगे तभी पूरी टीम गाड़ी से उतरकर वहां से भाग अपनी जान बचाई। इसके बाद उक्त लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया जिससे वाहन समेत गाड़ी रखे सरकारी कागजात जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा मुझे इलाज के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026